पिलानी बैंड से मिले केजरीवाल
भास्कर न्यूज - पिलानी
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में राजपथ पर होने वाली परेड के लिए पहुंची पिलानी बैंड की टीम ने वहां के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। टीम वहां परेड के अभ्यास में जुटी हैं।
बिरला बालिका विद्यापीठ की एनसीसी कैडेट्स का बैंड इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में 55वीं प्रस्तुति देगा। प्राचार्य डॉ. एम कस्तूरी ने बताया कि ५१ छात्राएं एएनओ स्नेहलता शर्मा व प्रशिक्षक राजकुमार के निर्देशन में बैंड लीडर मृदुल पंवार, दीपशिखा भदोरिया व स्नेहिन ढाका के नेतृत्व में गईं हैं। बीईटी निदेशक मेजर जनरल एसएस नायर ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संगीत कार्यक्रम के दौरान पिलानी बैंड से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।