- Hindi News
- आईटी केंद्रों से चोरी करने वाला गिरफ्तार
आईटी केंद्रों से चोरी करने वाला गिरफ्तार
बुहाना . आईटी केंद्रों पर चोरी करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को हरियाणा के एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार कादमा के राजकुमार पुत्र जयपाल जाट को २०१२ में ग्राम पंचायत झारोड़ा के आईटी केंद्र में हुई बैट्री चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी के मामले में पहले भी सजा काट चुका है। आरोपी से कई चोरियों का खुलासा होने की उम्मीद है।
क्चक्चक्च