पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जवान की हत्या का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

जवान की हत्या का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज क्चबुहाना
आबकारी पुलिस के जवान की हत्या के दूसरी आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।पहले से गिरफ्तार आरोपी पुलिस रिमांड पर चल रहा है।
पुलिस के अनुसार आबकारी पुलिस जयपुर में कार्यरत काजला के सुरेश कुमार पुत्र सावतराम की हत्या के मामले में इसी गांव के महेंद्र सिंह पुत्र हवासिंह जाट को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सुरेश आठ जनवरी को एक दिन की छुट्टी लेकर गांव आया था। उस पर गांव के महेंद्र, संदीप व योगेंद्र ने रंजिश के चलते एकराय होकर हमला कर दिया था। घटना के चार दिन बाद हिसार अस्पताल में सुरेश ने दम तोड़ दिया था। इस मामले में 17 जनवरी को संदीप पुत्र सुखाराम को गिरफ्तार किया गया था, जो फिलहाल रिमांड पर चल रहा है।