अवैध कॉलोनियां रोकने की मांग
गुढ़ागौडज़ी . टोडी गांव में भोड़की रोड पर ईंट-भट्टे के सामने अवैध कॉलोनी काटने वाले भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। शहीद भगतसिंह जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष जेपी महला ने बुधवार को कलेक्टर को ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि भूमाफिया कृषि जमीन का रूपांतरण कराए बिना ही कॉलोनी काटकर बेचान कर रहे हैं। महला ने बताया कि भूमाफियाओं ने खेतों में खड़े कई हरे पेड़ भी काट दिए। ज्ञापन में एनआरएफ के युवा जन मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील खेदड़, महेशदान, जुगलाल, रोहिताश्व, अशोक, दर्पण, पाबूदान, मातादीन, विजय, कालूराम, राकेश आदि मौजूद थे।