पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन करोड़ से नए लुक में दिखेगा रोडवेज बस स्टैंड

तीन करोड़ से नए लुक में दिखेगा रोडवेज बस स्टैंड

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परीक्षित शर्मा - तारानगर
कस्बे के लोगों के लिए खुशखबर है। चूरू तिराहे स्थित बालाजी मंदिर पक्का जोहड़े के पास करीब ढाई से तीन करोड़ की लागत से रोडवेज बस स्टैंड तैयार होगा। 10 बीघा भूमि पर बनने वाले रोडवेज बस स्टैंड नए लुक में नजर आएगा। रा\\\'य सरकार ने बस स्टैंड के लिए नगरपालिका की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
बस स्टैंड की चारदीवारी के लिए नगर पालिका ने 16 लाख रुपए के टैंडर भी जारी कर दिए है। चारदीवारी बनने के साथ ही जनसहभागिता के तहत पालिका ने बस स्टैंड बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। वर्तमान में पुलिस थाने के पास रोडवेज बस स्टैंड है। बस स्टैंड की चारदीवारी का काम इसी माह शुरू होगा। फिर भामाशाह व जन सहभागिता के सहयोग से बस स्टैंड के निर्माण के लिए होने वाले कार्य मार्च अप्रैल-2014 तक शुरू करवा दिया जाएगा। नए बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने के लिए अ\\\'छी चेयर, पंखे, चारों ओर मर्करी लाइटें और गार्डन व शौचालय सहित व्यवस्थाएं होगी। लोगों को नया बस स्टैंड बनने के बाद रोजगार भी उपलब्ध होगा।