पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फोटो कैप्शन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शराब तस्करी के तीन आरोपियों को जेल भेजा
सादुलपुर. हमीरवास पुलिस ने शराब तस्करी के तीन अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार तीन जनों को बुधवार को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा। पुलिस के अनुसार मंगलवार को शराब तस्करी मामले में गिरफ्तार विजेंद्र कुमार उर्फ चौटाला पुत्र श्रीचंद जाट निवासी हमीरवास, दलीप पुत्र भगवानाराम नायक निवासी सरदारपुरा व साधुराम मेघवाल निवासी भैंसली को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए।
ब्रॉडबैंड चार दिन से खराब
सांडवा. क्षेत्र में पिछले चार दिनों से ब्रॉडबैंड सेवा खराब होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेवा खराब होने के कारण पुलिस थाना, स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ईमित्र की सेवाएं सबसे अधिक प्रभावित हो रही हैं।