पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करंट लगने से ब\'चे की मौत

करंट लगने से ब\'चे की मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू. राजकीय स्कूल नंबर चार के पास भाटों के मोहल्ले में बुधवार शाम करीब 6.15 बजे बिजली लाइन के खंभे की ताण से आए करंट के कारण आठ साल के ब\\\'चे की मौत हो गई। परिवार व मोहल्ले के लोगों का डिस्कॉम के प्रति आक्रोश फूट गया। बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले इसी खंभे से करंट लगने के कारण सांड मर गया था। उस समय लोगों ने डिस्कॉम के अधिकारियों को लिखित में बताया भी था लेकिन कार्यवाही नहीं होने के कारण बुधवार को एक और हादसा हो गया। वार्ड पार्षद भागीरथ सैनी के अनुसार विजेंद्र पुत्र शिवकुमार भाट बुधवार शाम मंदिर से घर आ रहा था। रास्ते में खंभे की ताण से छूने के कारण ब\\\'चे को करंट लग गया। कोतवाली को भी सूचना दी गई, लेकिन वहां से भी जवान काफी देर बाद पहुंचे। मोहल्ले के लोग ब\\\'चे को लेकर राजकीय डीबी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में ब\\\'चे की मौत के कारण मोहल्ले के लोगों का आक्रोश फूट गया। बुधवार देर रात तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया जाएगा।