पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुले में फेंकी नाल से सनसनी

खुले में फेंकी नाल से सनसनी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चिड़ावा
झुंझुनूं रोड पर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस के बाहर बुधवार सुबह मिले मांस के लोथड़े ने सनसनी फैला दी। लोगों ने कन्या भ्रूण की आशंका में पुलिस को सूचना कर दी। थानाधिकारी सुरेश परेवा एवं स्टेशन चौकी इंचार्ज राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। मांस के लोथड़े को परीक्षण के लिए राजकीय अस्पताल भिजवाया। चौकी इंचार्ज के मुताबिक डॉक्टरों ने इसे किसी नवजात की नाल बताया। इसे मिट्टी में दबाने की बजाय किसी ने सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने इसे मिट्टी में दबवा दिया।