धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज
नवलगढ़ . थाने में बुधवार को धोखाधड़ी के दो मुकदमे दर्ज हुए हैं। पुलिस के अनुसार सेडूवाली ढाणी के महावीरप्रसाद सैनी ने तत्कालीन नायब तहसीलदार हवासिंह, रामस्वरूप, सागरमल, बाबूलाल, अशोक, बजरंगलाल, ताराचंद के खिलाफ जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार करने का मामला दर्ज कराया है। इसी प्रकार वार्ड 20 मुकुंदगढ़ के संजयकुमार ने बीकानेर के इस्माइल के खिलाफ रिपोर्ट दी कि आरोपी ने पार्टनर शीप डीड का व्यापार करने के नाम पर दो लाख रुपए हड़प लिए।