पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलोनी में आया गेनाणी का पानी

कॉलोनी में आया गेनाणी का पानी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू. वार्ड २५ स्थित गांधी कॉलोनी की गेनाणी की पाल टूटने से बुधवार शाम को गंदा पानी वार्ड की गलियों व घरों में आ गया। वार्ड के धनराज सैनी ने बताया कि पांच बजे के करीब गेनाणी की पाल टूट गई। नगर परिषद प्रशासन व एसडीएम को इस बारे में सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे कलेक्टर रोहित गुप्ता, एसडीएम बिहारीलाल मीणा आदि ने वार्ड की गलियों का निरीक्षण किया तथा गंदे पानी की निकासी के लिए माकूल व्यवस्था करने का भरोसा दिलाया। जेसीबी मंगवाकर गेनाणी की पाल दुरुस्त करवाई गई व पानी के बहाव को रोका गया। एसडीएम बीएल मीणा ने बताया कि गेनाणी के पानी को वार्ड में आने से फिलहाल रोक दिया गया है। गुरुवार को कलेक्टर फिर से वार्ड का निरीक्षण करेंगे। पानी की निकासी की व्यवस्था करवाई जाएगी।