महीने के पहले गुरुवार को सुनेंगे फरियाद
भास्कर न्यूज . चूरू
जिला स्तर पर हर महीने के दूसरे गुरुवार को संपर्क समाधान शिविर लगेगा। यह जिला परिषद स्थित भारत राजीव गांधी सेवा केंद्र में लगेगा।
प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर रोहित गुप्ता ने संपर्क समाधान शिविर को लेकर निर्देश जारी किए हैं। एसीईओ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस माह का जिला स्तरीय शिविर 30 जनवरी को लगेगा। पंचायत समिति स्तर पर प्रत्येक माह पहले गुरुवार को एक शिविर राजीव गांधी आईटी सेंटर में लगेगा। जनवरी का शिविर 28 जनवरी को लगेगा जिसमें ब्लॉक स्तरीय सभी अधिकारियों को मौजूद रहना होगा।
सुबह 12 बजे तक आवेदन
सुबह 9.30 से 12 बजे तक आवेदन लेकर सुगम पोर्टल पर दर्ज करके प्रार्थी को रसीद दी जाएगी। प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागीय कार्यालय को भेजा जाएगा। जिन समस्याओं का समाधान उसी दिन संभव नहीं है, उसके संबंध में की गई कार्यवाही का अंकन किया जाएगा।