धुंध में लिपटी सुबह
भास्कर न्यूज क्चचूरू
इलाके में बुधवार हुई बारिश के बाद गुरुवार को दिन की शुरूआत कोहरे से हुई।
जिला मुख्यालय पर सुबह नौ बजे तक कोहरे का असर रहा। हालांकि पिछले दिनों की तुलना में सर्दी का असर कम रहा। 11 बजे बाद धूप खिलने से सर्दी से राहत मिली। दोपहर में तेज धूप रही। कोहरे के चलते वाहन चालकों को परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान २१.० व न्यूनतम तापमान १२.८ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।