पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 35 में तीन मामलों का निबटारा

35 में तीन मामलों का निबटारा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - उदयपुरवाटी
जन सुनवाई शिविर में पीडि़ताओं ने एसडीएम को अपनी व्यथा सुनाई। शिविर में 35 समस्याएं दर्ज की गई, जिन में से तीन का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
एसडीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में लगे शिविर में जैतपुरा की कमला देवी ने कहा कि उनकी बेटी गुढ़ागौडज़ी कॉलेज में पढ़ती है। वह कॉलेज से आकर घर जाने के लिए इंद्रपुरा स्टैंड पर ऑटो का इंतजार कर रही थी कि सुभाषचंद्र व बनवारीलाल ने उसका अपहरण करने का प्रयास किया। उदयपुरवाटी थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। दूडिय़ां की युवती ने परिवाद दिया कि उसके परिवार के ही कुछ लोग उसे परेशान कर रहे हैं। एसडीओ ने डीएसपी देवकिशन से बात करके आरोपियों को पाबंद कराने के निर्देश दिए। वार्ड 21 व 23 के बीच आम रास्ते में अतिक्रमण व रास्ता अवरुद्ध होने की शिकायत की। पटवारी को सोमवार को रास्ते से अतिक्रमण हटाने तथा पालिका को रास्ता ठीक कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कुछ अन्य लोग भी शिविर में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे जिनका निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश
दिए गए।
शीथल के मजदूरों को मिलेगा भुगतान
जन सुनवाई शिविर में गुरुवार को शीथल में आईटी सेंटर का निर्माण करने वाले मजदूरों को उनकी मजदूरी का भुगतान करने के आदेश जारी हुए हैं। सुनवाई के दौरान मामला आया कि तकनीकी कारणों से शीथल आईटी सेंटर के ७ लाख रुपए दो साल से रुके हुए हैं।
सूरजगढ़. पंचायत समिति मुख्यालय पर गुरुवार को लगे संपर्क समाधान शिविर में 14 फरियाद आई, जिनमें से कुछ का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में एसडीएम मुरारीलाल शर्मा, बीडीओ हरिशंकर कुमावत, सीडीपीओ प्रतापसिंह महला, बीईईओ अमरसिंह, बिजली निगम के एईएन डीसी बडग़ुजर, शीशराम झाझडिय़ा, जलदाय विभाग के जेईएन दिनेश जांगिड़, अरुण जांगिड़ सहित अन्य विभागाधिकारी मौजूद थे। शिविर के दौरान लोग बिजली बिलों की गड़बड़ी, पानी के लीकेज, नगर पालिका के पट्टों, सफाई व्यवस्था, पेंशन संशोधन से संबंधित शिकायतें लेकर आए। पेंशन संशोधन संबंधी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
42 मामलों का निस्तारण
खेतड़ी. पंचायत समिति में जनसुनवाई एवं समस्या समाधान शिविर लगाया। एसडीएम बलवंत सिंह लिग्री ने बताया कि शिविर में कुल 42 ऑनलाइन समस्या दर्ज हुई। जिनका मौके पर निस्तारण किया गया। अधिकांश समस्या गांवों में पानी और बिजली की समस्या को लेकर थी। इस दौरान कांकरिया, हरडिय़ा में खराब हैंडपंप, सेफरागुवार में बिजली की समस्या का मौके पर निस्तारण कराया। शिविर में तहसीलदार राजवीरसिंह यादव, बीडीओ हरिसिंह चारण, एईएन मनोज गौड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।