- Hindi News
- कॉलेज को ‘ए’ ग्रेड बनाने के लिए हों प्रयास
कॉलेज को ‘ए’ ग्रेड बनाने के लिए हों प्रयास
भास्कर न्यूज - चूरू
रा\\\'यसभा सदस्य नरेंद्र बुडानिया ने कहा है कि युवा संकल्प के साथ आगे बढ़ें। संकल्प के साथ की गई मेहनत से निश्चित रूप से सपने साकार होंगे। जमाना अब कंपीटिशन का है। लोहिया कॉलेज को ‘ए’ ग्रेड बनाने के लिए प्रयास होने चाहिए। जो भी व्यावसायिक कमी है, उन्हें दूर करें।
वे गुरुवार को राजकीय लोहिया छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह व ‘सरगम-2014’ के शुभारंभ पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जमाना बहुत तेजी के साथ बढ़ रहा है। विद्यार्थी जितनी मेहनत करेंगे, उतने ही आगे बढ़ेंगे। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री हमीदा बेगम ने कहा कि युवाओं को जीवन में नैतिक आचरण अपनाना होगा। यहां की संस्कृति न भूलकर आगे बढऩा होगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति प्रधान रणजीत सातड़ा ने कहा कि अनुशासन में रहकर लक्ष्य हासिल करें और नवाचार के साथ शिक्षा ग्रहण करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. एमडी गोरा ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदेश सेवादल संगठन के रियाजत अली, उपजिला प्रमुख सोहनलाल मेघवाल व सरपंच फोरम के अध्यक्ष महेंद्र सिहाग ने कहा कि लक्ष्य के साथ हमेशा सफलता मिलती है। छात्रसंघ परामर्शदाता डॉ. वीवी बड़थ्वाल ने स्वागत भाषण दिया। संचालन प्रो. कमल कोठारी व भवानीशंकर शर्मा ने किया। सांस्कृतिक प्रभारी मधुरिमा भारद्वाज ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने छात्रसंघ पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाई गई। कॉलेज प्रशासन ने अतिथियों का स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन
किया गया।