- Hindi News
- पाइप लाइन नहीं जोडऩे के विरोध में थाने में पहुंचे लोग
पाइप लाइन नहीं जोडऩे के विरोध में थाने में पहुंचे लोग
नवलगढ़. झाझड़ में गणेश मंदिर के पास स्थापित नलकूप से पाइप लाइन नहीं जोडऩे के विरोध में गांव के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया और थाने जाकर सीआई से मुलाकात की। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर तीन रोज में लाइन नहीं जोड़ी गई तो गांव के लोग एसडीएम कार्यालय के सामने धरना देंगे। दिए ज्ञापन के अनुसार सरकार की ओर से स्थापित नलकूप मोबजी की ढाणी, बोडती कोठी के लिए स्थापित करवाया गया था, ग्राम पंचायत के प्रयास से पानी की लाइन स्वीकृत करवा दी गई। लेकिन कुछ लोग लाइन नहीं डालने दे रहे है और इसका खेती के लिए उपयोग कर रहे है। लोगों ने सीआई भीष्मराजसिंह आर्य को भी इसकी पूरी जानकारी दी। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य पन्नालाल सैनी, सुरेश सैनी, शंकरलाल सैनी, दीपचंद, रामधन, सत्यनारायण सहित कई लोग मौजूद थे।