विवादित भूमि पर दिया स्थगन आदेश
भास्कर न्यूज - नवलगढ़
झाझड़ रोड स्थित विवादित भूमि पर उपखंड मजिस्ट्रेट ने स्थगन आदेश जारी किए गए है। परसरामपुरा निवासी शिवनाथसिंह ने उप मजिस्ट्रेट के समक्ष विवादित भूमि पर यथा स्थिति बनाए रखने के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। जिस पर एसडीएम डा. नरेंद्र थोरी ने स्थगन आदेश दे दिया। उधर, तहसीलदार अरविंद शर्मा ने पटवारी का स्थगन आदेश की पालना करने के निर्देश दिए है। उधर, कुछ लोगों ने एसडीएम व ईओ को ज्ञापन देकर इस भूमि पर होने वाले अतिक्रमण को रोकने की मांग की थी।