पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बांद्रा हिसार सुपरफास्ट दौड़ेगी

बांद्रा-हिसार सुपरफास्ट दौड़ेगी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज क्चचूरू
गत रेलवे बजट में घोषित बांद्रा-हिसार सुपरफास्ट ट्रेन पटरियों पर दौड़ेगी। ट्रायल के तौर पर शुक्रवार को बांद्रा से हिसार के लिए रवाना होगी। फिर शनिवार को हिसार से मुंबई बांद्रा जाएगी। 27 जनवरी से साप्ताहिक सुपरफास्ट के रूप में चलने लगेगी। सोमवार को बांद्रा से रवाना होकर मंगलवार को यहां पहुंचेगी। इसी दिन वापस हिसार से बांद्रा के लिए रवाना होगी।
चूरू जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक निसार अहमद ने बताया कि सुपरफास्ट ट्रेन विधिवत रूप से सोमवार को दोपहर 12.55 बजे बांद्रा से रवाना होगी। मंगलवार को सुबह 10.30 बजे रतनगढ़ पहुंचकर 10.35 रवाना होगी। 11.10 मिनट पर चूरू जंक्शन पहुंचकर 11.20 रवाना होगी। 12.20 सादुलपुर पहुंचकर 12.25 बजे सादुलपुर पहुंचेंगी। दोपहर 2.10 मिनट पर यह हिसार पहुंचेंगी। इसी दिन गाड़ी संख्या 22916 यह हिसार-बांद्रा ट्रेन हिसार से दोपहर 3.45 बजे रवाना होगी।
शाम 4.50 बजे सादुलपुर पहुंचकर 4:55 रवाना होगी। 5.55 बजे चूरू पहुंचकर 6.05 पर यहां से रवाना होगी। शाम 6.55 को रतनगढ़ पहुंचकर सात बजे रवाना होगी। दूसरे दिन शाम 5.10 बजे ट्रेन बांद्रा पहुंचेंगी।