पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसिंघाना. एक व्यक्ति ने एटीएम बदलकर रुपए निक ालने का मामला थाने में दर्ज कराया है। थानाधिकारी राममनोहर ने बताया कि कलाखरी निवासी कैलाश यादव ने रिपोर्ट दी कि 29 दिसंबर 2013 को वह सिंघाना के मैन मार्केट स्थित एटीएम से रुपए निकालने आया था।
रुपए निकालकर एटीएम का साइड में रखकर रुपए गिनने लगा तो अज्ञात व्यक्ति ने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। उसके बाद आरोपी ने हिसार व बालसमंद थानों से उसके खाते से 65 हजार 500 रुपए निकाल लिए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पिलानी. एटीएम से 40 हजार रुपए उड़ाने का मामला थाने में दर्ज हुआ। सीआई कैलाशचंद्र ने बताया कि पिलानी निवासी ईश्वरसिंह ने मामला दर्ज कराया कि उसके एटीएम कार्ड से किसी ने 40 हजार रुपए निकाल लिए हैं। उनका एटीएम कार्ड उनके पास है और पिछले 10 दिन में उन्होंने कोई पैसा नहीं निकलवाया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.