पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदान जागरूकता की शपथ

मतदान जागरूकता की शपथ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चूरू.
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरएस कविया ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदान जागरूकता की शपथ दिलाई। कर्मचारियों ने जाति, धर्म, भाषा के भेदभाव से दूर रहते हुए निष्पक्ष रूप से मतदान करने की शपथ ली। इस मौके पर कोषाधिकारी परमेश्वर सिंह, सहायक विधि परामर्शी पवन कुमार तंवर, कार्यालय अधीक्षक फूलसिंह, देवकीनंदन शर्मा, प्रहलाद शर्मा सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
तारानगर. पंचायत समिति सभागार में बीडीओ ने कर्मचारियों को निष्पक्ष मतदान करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षाधिकारी मातू सिंह राठौड़, प्रसार अधिकारी सुरेंद्र वर्मा, रामस्वरूप धायल आदि मौजूद थे।
रतनगढ़. सीएमएचओ कार्यालय में शुक्रवार को कार्मिकों ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम के तहत शपथ ली। सीएमएचओ अजय चौधरी के निर्देशन में कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की शपथ ली।