पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभिनय, हूटिंग और तालियां...

अभिनय, हूटिंग और तालियां...

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चूरू
कड़ाके की ठंड, फिल्मी-राजस्थानी सहित पंजाबी धुनों पर थिरकते स्टूडेंट्स, तालियों की गूंज, हूटिंग के साथ दर्शक दीर्घा में उत्साहवर्धन करती भीड़। बात चाहे नाटकों की हो या गीत गुनगुनाने की, सामूहिक नृत्य या फिर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की। करीब साढ़े चार घंटे तक चले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में हर एक स्टूडेंट्स की आंखों में उल्लास था। अवसर था, राजकीय लोहिया कॉलेज में शुक्रवार को ‘सरगम 2014’ के दूसरे दिन का।
प्राचार्य डॉ. एमडी गोरा ने दीप प्र\\\'वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एकल गायन प्रतियोगिता में धीरज शर्मा ने ‘ओ जाने जाना...’, राजेंद्र सिंह ने ‘हम तेरे बिन अब...’, नवीन शर्मा ने ‘बिन तेरे लम्हे ही दुश्वार...’, जतिन शर्मा ने ‘आंखों में तेरी अजब...’, मनोजकुमार सैनी ने ‘जिंदगी मौत ना बन जाए...’, अजय मीणा व अब्दुल मनान ने ‘गुलाबी आंखें जो तेरी देखी...’ की प्रस्तुति देकर वाह-वाही लूटी।
डॉ. एसडी सोनी के निर्देशन में 14 राउंड में चार टीमों के बीच हुई क्विज आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिताओं के निर्णायक डॉ. एल एन आर्य, डॉ. मंजू शर्मा, डॉ.सीएल वर्मा, प्रो. बीएम सचदेवा, महावीर सिंह, डॉ. अंजु ओझा, डॉ. बीएल मेहरा, प्रो. रूपा शेखावत व डॉ. हेमंत मंगल ने निभाई। डॉ.जगजीतसिंह कविया व प्रो. महावीरसिंह के काव्य पाठ ने दर्शकों को गुदगुदाया। वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. वीवी बड़थ्वाल ने परिणामों की घोषणा की। संचालन प्रो. कमल कोठारी व डॉ. भवानीशंकर शर्मा ने किया। कार्यक्रम में छात्रसंघ अध्यक्ष योगेश राहड़, डॉ. रविंद्र बुडानिया, पीआर फगेडिय़ा, डॉ. मूलचंद, डॉ.रणजीत बुडानिया, प्रो. उम्मेद गोठवाल आदि ने सहयोग किया।
आज ये कार्यक्रम
आयोजन समिति प्रभारी मधुरिमा भारद्वाज ने बताया कि सरगम 2014 के तहत शनिवार को मूकाभिनय, राजस्थानी लोकगीत, एकल नृत्य व अंताक्षरी प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा पुरस्कार वितरण समारोह में कॉलेज में विभिन्न उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान समारोह होगा।