- Hindi News
- कॉलेज में प्राध्यापक लगाने के लिए छात्रों का प्रदर्शन
कॉलेज में प्राध्यापक लगाने के लिए छात्रों का प्रदर्शन
भास्कर न्यूज - गुढ़ागौडज़ी
कस्बे के सरकारी कॉलेज में विषयाध्यापकों के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के सामने प्रदर्शन किया।विद्यार्थियों की मांग है कि कॉलेज खुलने के बाद से ही राजनीति विज्ञान, भूगोल एवं कंप्यूटर विज्ञान के प्राध्यापकों के पद रिक्त हैं। कई बार कॉलेज प्रशासन को अवगत कराने के बाद अभी तक पद भरे नहीं गए हैं। मांगों को लेकर छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर संदीप भालोठिया, सुधीर, संपत सिंह, संदीप खरबास, संदीप नूनिया, सुमेर पूनियां, सुनील चौधरी, विकास ताखर, अजीतसिंह, विकास ताखर, राकेश ताखर, मेन्स कुमार, पुष्पेंद्र बुगालिया, भुवनेश कुमार, एस के झाझडिय़ा, विकास सैनी, सुनील गिल, प्रमोद सैनी, राजवीर, पूजा सहित काफी छात्र-छात्रा थे।