- Hindi News
- अनमोल संस्कार केंद्र का वार्षिकोत्सव मनाया
अनमोल संस्कार केंद्र का वार्षिकोत्सव मनाया
सालासर. वाल्मीकि बस्ती में शंकरलाल मैनादेवी चौधरी आदर्श मंदिर द्वारा गुरुवार की शाम को अनमोल संस्कार केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह हुआ। समारोह की अध्यक्षता सुखाराम ने की मुख्य अतिथि जयपुर प्रांत संस्कार केंद्र प्रमुख बाबूलाल शर्मा, विशिष्ट अतिथि जिला संस्कार केंद्र प्रमुख महिपाल प्रजापत थे। अतिथियों द्वारा दीप प्र\\\'वलन के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रधानाचार्य गोविंदसिंह ने संस्कार केंद्र की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। सालासर केंद्र प्रमुख मंजू राजपुरोहित एवं श्रीभगवान प्रजापत का प्रतीक चिह्न भेंट किया गया। संचालन ओमप्रकाश सोनी ने किया।
माहेश्वरी सभा के चुनाव 26 को : सुजानगढ़. जिला माहेश्वरी सभा के त्रैवार्षिक चुनाव 26 जनवरी को दोपहर 1.30 बजे नयाबास स्थित माहेश्वरी भवन में होंगे। सभा के जिला मंत्री परमेश्वरलाल करवा ने बताया कि जिलासभा के तत्वावधान में माहेश्वरी सभा सुजानगढ़ की मौजूदगी में होने वाली बैठक में निर्वाचन अधिकारी फूसराज पेड़ीवाल की देखरेख में चुनाव करवाए जाएंगे। अखिल भारतीय महासभा की ओर से रामेश्वरलाल भूतड़ा नोखा मंडी पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहेंगे।