सवा लाख के तांबे व पीतल के तार चोरी
चूरू. हाईवे पर शास्त्री मार्केट स्थित एक वर्कशॉप से गुरुवार रात चोर करीब एक लाख 25 हजार रुपए के तांबे व पीतल के नए व पुराने तार चोरी कर ले गए। पुलिस के अनुसार मुकेश पुत्र डूंगरमल सैनी निवासी वार्ड 24 चूरू ने रिपोर्ट दी कि हाईवे पर शास्त्री मार्केट में उसकी वर्कशॉप है। वह गुरुवार रात नौ बजे अपनी वर्कशॉप बंद कर घर गया था। शुक्रवार सुबह 7.30 बजे वर्कशॉप का मुख्य गेट खोलकर अंदर गया, तो सामान बिखरा हुआ था। करीब सवा लाख रुपए की कीमत के तांबे व पीतल के नए व पुराने तार गायब थे। चोर वर्कशॉप के पीछे की साइड से चोर टिन शैड के वॉल्ट को खोलकर अंदर घुसे। शटर सहित अंदर कमरे, अलमारी व किचन आदि के ताले तोड़ लिए। कट्टों में भरा तांबे और पीतल का तार व तार से भरी चरखियां ले गए।