- Hindi News
- बैंकर्स व गैस एजेंसी संचालक ग्राहकों को जागरूक करें
बैंकर्स व गैस एजेंसी संचालक ग्राहकों को जागरूक करें
भास्कर न्यूज - चूरू
बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से शुक्रवार को डायरेक्ट बेनीफीट ट्रांसफर डीबीटीएल योजना की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कर बैंक के महाप्रबंधक किशोर खरात ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को बैंक बदल सकते है।
बैंकर्स व गैस एजेंसियों के संचालक मिलकर ग्राहकों को जागरूक करें तथा आधार लिंक से जोडऩे में रुचि लें। सरकार प्रत्येक व्यक्ति को योजना का लाभ उनके बैंक खाते में सीधे रुपए भेजकर देना चाहती है और इस कार्य में बैंकर्स की महती भूमिका है। मुख्य अतिथि कलेक्टर रोहित गुप्ता ने कहा कि बैंक कर्मचारी व गैस वितरक उपभोक्ताओं को गैस सब्सिडी योजना के प्रति जागरूक करें तथा सभी को आधार लिंक के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि एक मार्चसे जिले में गैस सब्सिडी आधार लिंक के आधार पर सीधे खातों में भेजी जाएगी, ऐसे में बैंक व गैस एजेंसियां आधार लिंक से अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को जोड़े, ताकि वे सब्सिडी का लाभ उठा सके।
राजस्थान अंचल के महाप्रबंधक ललित मोहन अस्थाना ने कहा कि डीबीटीएल योजना में जिला प्रशासन की भूमिका भी अहम है।बैंक कर्मचारी खातों को आधार लिंक से जोडऩे का कार्य प्राथमिकता से करें।सरकार ने गैस सब्सिडी के सिलेंडर भी नौ से बढ़ाकर १२ करने का प्रस्ताव रखा है।
प्रदेश में ३३ में से २३ जिलों में डीबीटी योजना लागू की जा चुकी है। बैंक अधिकारियों बैंक प्रतिनिधियों व गैस एजेंसी संचालकों की जिज्ञासाओं का भी निस्तारण किया। इस दौरान बड़ौदा राजस्थान ग्रामीण बैंक के चेयरमैन डॉ. एमएस फोगाट व उप महाप्रबंधक बीएल गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए। अग्रणी जिला प्रबंधक एनके जैन ने संचालन किया। मुख्य प्रबंधक आरके खुटेरा, बीएसवीपी निदेशक शौकत ने सहयोग किया।