गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगे
भास्कर न्यूज - सादुलपुर
गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, स्काउट, एनसीसी क्षेत्र के अलावा कर्मचारियों व अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
एसडीएम सुदर्शन सिंह तोमर ने बताया कि गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय उमावि के खेल मैदान पर खेल समारोह में डॉ. यशपाल जांगिड़, डॉ. विनोद जाखड़, छात्र राकेश कुमार स्वामी, ग्रामसेवक सुरेंद्रसिंह, कनिष्ठ लिपिक रमेश कुमार, छात्रा अनिता, वरिष्ठ अध्यापिका अनिता सोनी, अध्यापक दिनेश मरोलिया, वरिष्ठ अध्यापक अनिल कुमार व नवीन कुमार, अध्यापक सुरेश कुमार, संजीव शर्मा, नरेश राय, कनिष्ठ लिपिक रामनिवास मीणा व छात्र राहुल स्वामी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।