पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभास्कर न्यूज क्चउदयपुरवाटी
कस्बे के सरकारी स्कूल के खेल मैदान में लोग वर्षों से खेती कर रहे हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य की शिकायत पर जब सीमा ज्ञान करवाया गया, तो नगर पालिका के अधिकारी भी दंग रह गए। स्कूल के खेल मैदान में आसपास के लोगों ने बेहिसाब अतिक्रमण कर लिए। नगर पालिका की पहल पर अब आबंटित जमीन की नपती कर अतिक्रमण चिह्नित किए गए है। अतिक्रमियों को नोटिस जारी कर बेदखली कार्रवाई शुरू की जाएगी।
जानकारी के अनुसार राजकीय उमावि उदयपुरवाटी की खातेदारी भूमि खसरा नंबर 1973 व 2201 पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। ये भूमि करीब 6.81 हैक्टेयर है। पिछले पांच सालों से संस्था प्रधान राजस्व अधिकारियों को सीमा ज्ञान करवाने के लिए पत्र लिख रहे थे, लेकिन पटवारियों तक आते आते अधिकारियों के आदेश गुम हो जाते थे। प्रिंसीपल ताराचंद सामोता ने 26 सितंबर 13 को एसडीएम को पत्र भेजकर सीमा ज्ञान करवाने का आग्रह किया। उसके बाद बार-बार अधिकारियों से संपर्क करने पर आखिर शुक्रवार को पटवारी जगतसिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर सीमाज्ञान करवाया गया। टीम ने देखा कि मौके पर स्कूल की खातेदारी जमीन पर लोगों ने सरसों बो रखी थी। कहीं विधायक या सांसद कोटे से सरकारी खजाने की राशि खर्च कर विश्रामगृह बना दिया गया तो कहीं पीएचईडी ने ट्यूबवैल खुदवा दिए।
राजस्व विभाग की टीम ने फोरी तौर पर स्कूल प्रिंसीपल को सीमाज्ञान कराके जमीन पर कब्जा करने व समतल कराने के लिए कहा है। टीम ने बताया कि जमीन समतल होने के बाद शेष अतिक्रमण चिंहित किए जाएंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.