पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मलसीसर में पहला उपखंड स्तरीय होगा समारोह

मलसीसर में पहला उपखंड स्तरीय होगा समारोह

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलसीसर.मलसीसर में उपखंड स्तर पर पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह मनाने को लेकर लोगों में उत्साह है। शुक्रवार को एसडीएम रामरतन सौंकरिया ने राजकीय खेल मैदान में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया। इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ. जितेंद्र सिंह , शारीरिक शिक्षक सुनील चाहर ,बजरंगलाल नेहरा ,देवरथ बुडानिया आदि मौजूद थे।
पिलानी. कस्बे के स्थानीय विद्यालयों में 65वें गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। बीईटी के अधीनस्थ विद्यालयों की ओर से सामूहिक बिरला स्कूल पिलानी के खेल मैदान पर समारोह का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को सभी स्थानों पर स्टूडेंटस ने परेड, बैंड डिस्प्ले, पीटी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल की।
चिड़ावा. डालमिया बालिका उमावि में 26 जनवरी को सुबह नौ बजे होने वाले उपखंड स्तरीय सामूहिक गणतंत्र दिवस समारोह में 28 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। एसडीएम हीरालाल मीणा ने बताया कि रविवार सुबह होने वाले समारोह में रविंद्रनाथ टैगोर सीसै स्कूल चिड़ावा के छात्र भूनेश सैनी, राउमावि किशोरपुरा के छात्र भूपेंद्र कुमार, डालमिया विद्या मंदिर की छात्रा कंचन सारस्वत व छात्र मनीष, अक्षय प्रतिष्ठान की छात्रा वंशिका और छात्र होशियार सिंह, जीएसएस गल्र्स कॉलेज की छात्रा सुनीता धनखड़ व अंजू नेहरा व राजस्थान कॉलेज चिड़ावा के छात्र सौरभ बराला को उत्कृष्ट शैक्षणिक-सह शैक्षणिक ((खेल-कौशल)) प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा डीएसपी ऑफिस चिड़ावा के रीडर प्रतापसिंह, पशु चिकित्सक डा. महेंद्र नेहरा, राबाउप्रावि सुलताना की प्रधानाध्यापिका इंदिरा फोगाट, राउमावि सुलताना के व्याख्याता दोदराम महला, राजकला राजकीय बाउमावि चिड़ावा की प्रधानाचार्या अनुसुईयासिंह, राउप्रावि खेमू की ढाणी की शिक्षिका सुशीला मान, राउप्रावि ढाणी श्योराणी के शिक्षक शशीकांत शर्मा, स्वयंसेवी संगठन पसारी फाउंडेशन, पत्रकार विजय मिश्र एवं बृजेंद्र अरड़ावतिया, तहसील कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक, मूलचंद सैनी, धत्तरवाला पटवारी दिनेशसिंह, पंचायत समिति चिड़ावा के लेखाकार चुन्नीलाल व लिपिक सुरेंद्र कुमार, ग्रामसेवक सलीमुद्दीन, जलदाय विभाग चिड़ावा के फीटर मुरलीधर, नगरपालिका चिड़ावा के परचा वितरक राजकुमार शर्मा एवं जमादार विनोद कुमार भी उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए सम्मानित होंगे।