पेंच रिपेयरिंग कार्य की जांच की मांग
पेंच रिपेयरिंग कार्य की जांच की मांग
नवलगढ़ . ग्राम विकास सेवा समिति चैलासी ने कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर चैलासी ने नवलगढ़ तक बनी रोड पर हुए पेंच रिपेयरिंग कार्य की जांच कराने की मांग की है। पेंचवर्क कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। इस कार्य की शिकायत पहले भी की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
क्चक्चक्च
मेघवंश महासभा की बैठक
नवलगढ़ . राष्ट्रीय सर्व मेघवंश महासभा का आयोजन शुक्रवार को कुमावास में किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुलदीप बोयल ने की। बैठक में सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में बिहारीलाल व भगवानाराम बोयल मौजूद थे।
क्चक्चक्च
कन्या दिवस पर निकाली रैली
पिलानी .जमुना मिश्रा एकेडमी के छात्रों ने शुक्रवार को कन्या दिवस पर रैली निकाली। प्रधानाध्यापिका बूमा नटराजन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। छात्रों ने विद्यालय से नारे लगाते हुए बड़ चौक, गांधी उद्यान से होते हुए गोयनका विद्या मंदिर के पास से रैली निकाली।
क्चक्चक्च
बाबा रामदेव महोत्सव की तैयारियां शुरू
नवलगढ़ .डूंडलोद जनसेवा समिति व रामदेव सेवा समिति की ओर से होने वाले बाबा रामदेव महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई है। गिरधारीलाल इंदौरिया ने बताया कि 31 जनवरी सुबह 10 बजे से घेर के मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो बाबा रामदेव मंदिर तक पहुंचेगी। रात को भव्य जागरण होगा, इस जागरण में रतिनाथ महाराज, विकास नाथ, नवरत्नगिरी भजनों की गंगा बहाएंगे। एक फरवरी को विशाल भंडारा होगा। मुरारीलाल इंदौरिया ने बताया कि कलश यात्रा में प्रभात फेरी संघ, अमृतवाणी संघ व अंजनी कुमार सेवा संघ भी सहयोग करेंगे।
क्चक्चक्च
शिक्षक भर्ती आरपीएससी से करवाने का सौंपा ज्ञापन
मलसीसर. गणगौरी चौक रामलीला मंच पर एसएफआई का ब्लाक सम्मेलन शुक्रवार को पर्यवेक्षक एवं जिला संयोजक गोविंद शेखावत की मौजूदगी में हुआ। सम्मेलन में एसएफआई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष अशोक झाझडिय़ा , महासचिव संदीप प्रजापत ,ब्लाक उपाध्यक्ष विक्रम राजेश, सह सचिव मुकेश व 11 सदस्यों को कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से चुना गया। पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल मांजू ने कहा कि सरकारी कालेज की मांग को लेकर एसएफआई आंदोलन करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से टेट बंद कर शिक्षक भर्ती परीक्षा आरपीएससी से करवाने की मांग की। सम्मेलन के बाद ब्लाक संगठन की ओर से मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन तहसीलदार मांगेराम पूनियां को सौंपा।
क्चक्चक्च
विहिप के कार्यक्रम के लिए समिति गठित
पिलानी. विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगडिय़ा के तीन फरवरी को धर्म रक्षा निधि समर्पण समारोह में आगमन की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। डॉ. कैलाश भोमिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वागत समिति का गठन किया गया एवं कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई। स्वागत समिति का सचिव सीएम भार्गव को बनाया गया। रोहिताश राठौड़ व जगदीश सोनी को संपर्क अभियान का कार्य सौंपा गया है। बैठक व्यवस्था के लिए मुरलीमनोहर शर्मा, उ\\\'\\\'वल सहल व प्रेमप्रकाश के साथ अन्य युवाओं को जिम्मेदारी दी गई है। प्रचार-प्रसार प्रमुख सिद्धार्थ एवं प्रेम दनेवा को बनाया गया है। इसके अलावा विक्रम रोहिला, बिड़दी चंद, ओमप्रकाश टेलर व विजय हलवाई को मीडिया, सभा स्थल, जलपान व अन्य व्यवस्थाएं सौंपी गई है। बैठक में मातुराम सैनी, प्रतापसिंह राठौड़, पंकज भोमिया, राजेश शर्मा, नरेंद्रसिंह राठौड़, संदीप शेखावत, विक्रमसिंह मोकावत, निशांत, अनिल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
क्चक्चक्च
हनुमान चरित पुस्तक का विमोचन
बिसाऊ. महनसर में हनुमान चरित पुस्तक क ा शुक्रवार को रैवासा पीठाधीश्वर राघवाचार्य ने विमोचन किया। पुस्तक के लेखक ताऊ शेखावाटी है। गंगा विद्यापीठ ट्रस्ट के इस आयोजन के तहत अखंड पाठ किया। इस अवसर पर लोहिया कॉलेज के पूर्व प्राचार्य भंवरसिंह सामौर, बिसाऊ के साहित्यकार डॉ. उदयवीर शर्मा, विप्र फाउंडेशन के प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश दाधीच, बुद्धिप्रकाश दायमा, पवन मस्करा तथा ओमप्रकाश दायमा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
क्चक्चक्च
105 पव्वे शराब पकड़ी
बगड़. पुलिस ने शुक्रवार को भड़ौंदा खुर्द में देसी शराब के 105 पव्वे जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि एसएचओ गोपीराम बाजिया भड़ौंदा- वृंदावन की ओर गश्त पर जा रहे थे। भड़ौंदा खुर्द में मुकेश उर्फ लीलिया जाट अपने घर के सामने प्लास्टिक के कट्टे में शराब के पव्वे भर रखे थे। पुलिस ने शराब के पव्वे जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया।