अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार
पिलानी. पुलिस ने गुरुवार रात अवैध शराब जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। दूदवा में अपने घर के पास अवैध रुप से शराब बेचते पाए जाने पर इंद्रसिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से 42 पव्वे अवैध शराब के जब्त किए गए। झगड़ा कर रहे दो को पकड़ा पुलिस ने शुक्रवार को शांतिभंग के आरोप में दो लोगो को गिरफ्तार किया। सीआई ने बताया कि काजड़ा में आपस में झगड़ा करते पाए जाने पर काजड़ा के जयसिंह व राजेंद्र मेघवाल को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल : सूरजगढ़. बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक के घायल होने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। काकोडा के सांवरमल मेघवाल ने रिपोर्ट दी है कि १६ जनवरी को धोबली जोहड़ी के निकट बाइक सवार काकोड़ा के विक्रम जाट व सुमित जाट ने साइकिल के टक्कर मार दी जिससे उसके चोटें लगी।