मेडिकल स्टोर के आगे खड़ी बाइक चोरी
भास्कर न्यूज क्चसादुलपुर
ताल्लुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में गांव ददरेवा में शुक्रवार शाम को कानूनी सेवा क्लिनिक का उद्घाटन हुआ। एडवोकेट हेमराज खीचड़ की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कानूनी मामलों में भी क्रांति आई है। धूम्रपान, बाल विवाह, सती प्रथा आदि कानून बने और इन्हें लागू करने व सदुपयोग का समय-समय पर मार्गदर्शन मिलता है। डीजे शर्मा ने कानूनी सेवा क्लिनिक की आवश्यकता व महत्व पर प्रकाश डाला। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधिपति आरएम लोढ़ा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से बटन दबाकर इन केंद्रों का उद्घाटन किया है।
उन्होंने कानूनी सेवा क्लिनिक से प्राप्त की जाने वाली सहायता का अधिकाधिक लाभ उठाने पर जोर दिया। एडीजे सिया रघुनाथदान ने कहा कि विधि को समाज में देवी रूप में माना एवं पूजा जा रहा है, जो एक अदृश्य शक्ति है, जिसके माध्यम से हमारा अस्तित्व है। न्यायिक मजिस्ट्रेट कृष्णकांत कस्वा, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष महावीरसिंह पूनिया, एडवोकेट बृजमोहन शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।