पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह स्टेडियम में

गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह स्टेडियम में

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू. 65वां गणतंत्र दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। जिला स्टेडियम में जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबह 9.05 बजे ध्वजारोहण करेंगे। कलेक्टर रोहित गुप्ता ने बताया कि मुख्य अतिथि ध्वजारोहण के बाद पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट व गाइड की टुकडिय़ों की परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी लेंगे। बाद में रा\\\'यपाल का संदेश पढ़ा जाएगा। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी रंग-बिरंगे परिधानों में व्यायाम प्रदर्शन करेंगे। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार दिए जाएंगे। स्वतंत्रता सेनानियों व शहीद वीरांगनाओं का सम्मान किया जाएगा। स्कूली ब\\\'चे राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। विभिन्न विभागों की ओर से विकास की झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्य समारोह से पहले मुख्य अतिथि शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।