- Hindi News
- गैस नहीं मिलने पर लोगों ने किया प्रदर्शन
गैस नहीं मिलने पर लोगों ने किया प्रदर्शन
मलसीसर. लोगों को गैस सिलेंडर नहीं देने पर लोगों ने गोशाला चौक में एजेंसी संचालक के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि आठ घंटे लाइन में लगने के बावजूद गैस नहीं मिल रही है। शनिवार को गैस की गाड़ी आने के बावजूद गैस का वितरण नहीं होने पर लोगों को धैर्य जवाब दे गया और वे प्रदर्शन करने लगे।
लोगों के आक्रोश को देखते हुए गैस सिलेंडर की गाड़ी को वापस भिजवा दिया। आक्रोशित लोगों ने गैस संचालक की मनमानी की शिकायत मौके पर ही जिला रसद अधिकारी, उपखंड अधिकारी व मंडावा विधायक से की है। दूसरी ओर मंड्रेला गैस एजेंसी संचालक का कहना है कि जिनकी बुकिंग हो चुकी है, उन्हें सिलेंडर दिए जाएगे। फरवरी में सब्सिडी के अनुसार सिलेंडर मिलने है, इसलिए पूरे जिले में समस्या आ रही है।