पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बजावा में विदेश से आया शव

बजावा में विदेश से आया शव

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुढ़ागौडज़ी . बजावा रावत का गांव के युवक का शनिवार को सऊदी अरब से 28 दिन बाद शव पहुंचा।युवक का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। सूत्रों के अनुसार गांव का प्रताप ((32)) पुत्र कुरडाराम महरानियां कमाने के लिए दो महीने पहले सऊदी अरब गया था। वहां 27 दिसंबर को हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। परिजनों को प्रताप के मरने की खबर 20 दिन पहले मिल गई थी। लेकिन उसकी पत्नी सजना को मौत शनिवार को ही इसका पता चला। प्रताप का बड़ा भाई ईंट-भट्टों पर काम करता है।उसके दो पुत्री एवं एक पुत्र है। दाह संस्कार में काफी ग्रामीण शामिल हुए। परिजन सुरेश ने बताया कि प्रताप की मौत के बाद उसके शव को लाने के लिए लाखों रुपए खर्च हो गए। मौत की खबर के बाद उन लोगों ने इंडियन एंबेसी से संपर्क किया। शव लाने की प्रक्रिया में उनके लाखों रुपए खर्च हो गए।