चूरू. इलाके में एक बार सर्दी का असर फिर बढ़ गया है। पिछले दिनों उछले न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट आ गई। शनिवार को तीसरे दिन भी कोहरा छाया। सर्द हवा ने ठिठुराया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान १८.२ व न्यूनतम तापमान ५.२ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।