नए मतदाताओं का अभिनंदन
भास्कर न्यूज. सरदारशहर.
मतदान केंद्रों पर नए पंजीकृत युवा मतदाताओं का तिलक लगाकर व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। बापा सेवा सदन उमावि में बीएलओ हरिकृष्ण हालू ने कहा कि सभी अपने मताधिकार का उपयोग करें। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता, सहायिका, साथिन, आशा सहयोगिनी व अन्य शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भागीदारी निभाई। 18 से 20 वर्ष के मतदाताओं का सम्मान किया गया व जागरूकता रैली निकाली गई। वार्ड एक स्थित राप्रावि दो में तिलोकचंद माली की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में बीएलओ श्रीकांत उपाध्याय व रावतराम ने मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी।
रतनगढ़. वार्ड २० में नए मतदाताओं का अभिनंदन किया गया। बीएलओ पवनकुमार सैनी व पालिका सदस्य नंदकिशोर भार्गव के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में अनिता सैनी, प्रीति सैनी, रोहित सैनी, कुसुम माटोलिया, दीपक जांगिड़, दीपक सैनी का माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।
रतनगढ़. बंशीधर जालान राजकीय उमावि में उपखंड स्तरीय मतदाता दिवस पर तहसीलदार सांवरमल रैगर ने मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। बीईईओ संदीप व्यास ने कहानी के माध्यम से मतदाता जागरूकता के लिए माउथ पब्लिसिटी करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सुबोध सारस्वत ने भी संबोधित किया। निर्वाचन शाखा के सुरेंद्र कुमार, मिराजुद्दीन का अभिनंदन किया। श्रेष्ठ मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रधानाचार्य मो. अनवर कुरैशी, विडियो विविंग टीम प्रभारी संदीप व्यास, स्वीप प्रभारी जयप्रकाश ताम्रायत, निर्वाचन शखा के तेजकरण भोजक, बीएलओ शुभकरण, महेश शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर व माला पहनाकर अभिनंदन किया। संचालन व्याख्याता गोपालप्रसाद महर्षि ने किया। राजकीय जालान महाविद्यालय में शनिवार को प्राचार्य डा. अहमद अली के सानिध्य में मतदाता दिवस मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित कर्मचारियों व विद्यार्थियों को मताधिकार के प्रयोग के लिए शपथ दिलाई गई।
रैली निकाल कर दिया संदेश
सादुलपुर. मोहता कॉलेज में उप प्राचार्य डॉ. राजवीरसिंह ने मुख्य निर्वाचन आयोग का संदेश पढ़कर विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। एसडीएम सुदर्शनसिंह तोमर व प्राचार्य प्रो. पीएस राठौड़ ने निर्भिक होकर निष्पक्ष मतदान करने तथा छात्राओं को अपने नामों का पंजीयन करवाने पर जोर दिया। जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उप प्राचार्य डॉ. आरपीसिंह, प्रो. एसएन शर्मा, ओपी शर्मा, डॉ. मनीष भारद्वाज आदि उपस्थित थे। न्यांगली गांव के राजकीय उप्रावि में बीएलओ इंदुकुमार ने मतदाताओं को संकल्प दिलवाया। संस्था प्रधान भवानीशंकर शर्मा व वार्ड पंच संतलाल स्वामी ने विचार व्यक्त किए। तोला महिला कॉलेज में प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने छात्राओं व स्टाफ सदस्यों को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई। नोडल अधिकारी अनुपम जांगिड़ ने विचार व्यक्त किए। मुंदीताल गांव के राजकीय उमावि में कार्यक्रम में संस्था प्रधान गोविंदसिंह ने नए मतदाताओं को जागरूक किया तथा देश निर्माण में एक मतदाता की भूमिका पर प्रकाश डाला। बीएलओ चंद्रभान, हरिसिंह, रामचंद्रसिंह राठौड़ ने भी विचार व्यक्त किए। शिवनारायण सरावगी राजकीय उप्रावि में बीएलओ विजयकुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कौशल्या, ऐमना बानो ने विचार व्यक्त कर मतदान करने की शपथ दिलाई। ददरेवा के राजकीय नारायणी देवी बालिका माध्यमिक विद्यालय में मतदाता दिवस प्रधानाध्यापक उर्मिला पूनिया की अध्यक्षता में मनाया गया। खारियाबास के राउप्रावि में गिरधारीलाल जांगिड़ की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नरेंद्र भारतीय तथा विशिष्ट अतिथि सत्यप्रकाश जाखड़ व स\\\'जना देवी थे। बीएलओ गोपीचंद ने विचार व्यक्तकिए।
सुजानगढ़. राजकीय झंवर बालिका उमावि में राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह की अध्यक्षता सभापति डॉ. विजयराज शर्मा ने की। मुख्य अतिथि एसडीएम फतेहमोहम्मद खान व विशिष्ट अतिथि हरिश्चंद्र शर्मा थे। बीएलओ रतनलाल प्रजापत ने मतदान की प्रक्रिया व मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के बारे में जानकारी दी। एसडीएम ने बीएलओ व मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई। तहसीलदार सुरेंद्र प्रसाद, बीडीओ विक्रमसिंह, सीडीपीओ महेश गुप्ता, वरिष्ठ अध्यापक पुरुषोतमलाल, रामेश्वरदयाल, धर्मचंद गुंसाईवाल एवं महावीरसिंह को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया में विशिष्ट योगदान के लिए प्रमाण पत्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सोनादेवी सेठिया गल्र्स कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम व द्वितीय इकाई के संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं को मतदाता जागृति के लिए कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. मधु मंजरी दुबे ने की। कार्यक्रम अधिकारी रविशंकर व्यास, करणजीत कौर व पूर्व प्राचार्य संतोष व्यास ने छात्राओं को मतदान करने की शपथ दिलाई।