कवि सम्मेलन
चिड़ावा. ज्ञान सिंधु क्रिएटिव सोसायटी की ओर से गणतंत्र दिवस पर राजकला काम्पलेक्स में रविवार शाम 6.30 बजे कवि सम्मेलन होगा। डा. एलके शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में चित्तौड़ की कवयित्री दीपिका माही, भरतपुर के श्याम मेघ, जयपुर के मो. अयूब गौरी, खाटूश्याम के गजेंद्र चारण, एमपी शर्मा एवं डा. एलके कांत हास्य, श्रृंगार एवं वीररस की काव्य रचनाओं की प्रस्तुति देंगे।
जरूरतमंदों को कंबल वितरण : चिड़ावा. बागर स्थित कबीर टीला में 26 जनवरी को एक हजार जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए जाएंगे। पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने बताया कि रविवार दोपहर 1.30 बजे पिलानी विधायक सुंदरलाल के मुख्य आतिथ्य में कंबल वितरण कार्यक्रम होगा।