पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नन्हे मुन्नों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने रिझाया

नन्हे-मुन्नों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने रिझाया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिड़ावा. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर डालमिया विद्या मंदिर स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य अतुल बधावन, समन्वयक अनिल जांगिड़, डॉ. मोनिका गुप्ता एवं सुरभि श्रीवास्तव के आतिथ्य में हुए इस आयोजन में संस्था की प्राथमिक कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित एक से बढकर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों को खूब रिझाया। कार्यक्रम के आरंभ में प्राचार्य बधावन ने संबोधित किया। कार्यक्रम प्रभारी नीलू शर्मा के संयोजन में हुए आयोजन के दौरान छात्र-छात्राओं ने गीतों, विचित्र वेशभूषा एवं पीटी प्रदर्शन की भी प्रस्तुति दी।
कौशल एवं दक्षता प्रदर्शनी का समापन
बगड़. शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान में कौशल एवं दक्षता प्रदर्शनी का समापन शनिवार को हुआ। मुख्य अतिथि तहसीलदार ओमप्रकाश जांगिड़ थे। अध्यक्षता संस्थान प्राचार्य कुंभाराम व कृष्णा देवी माहेश्वरी फार्मेसी कॉलेज प्राचार्य विवेक कौशिक ने की। विशिष्ट अतिथि बुडानिया सरपंच रणधीर सिंह व इस्लामपुर सरपंच पति आमीन मणियार थे। प्राचार्य कुंभाराम ने अतिथियों का स्वागत किया। ओमप्रकाश शर्मा ने आभार जताया। संचालन उपप्राचार्य ताराचंद जांगिड़ ने किया। कार्यक्रम से पूर्व अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में प्रथम रहे एसी एंड फ्रीज, द्वितीय फीटर एवं तृतीय इलेक्ट्रोनिक्स के प्रशिक्षणार्थियों को पुरस्कार से सम्मानित किया।
मुकुंदगढ़ .राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शुक्रवार को आरवाईपीएस की ओर से रमादेवी मुरारका राजकीय बालिका उमावि में सेमीनार हुई। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता बसंत पारीक थे। अध्यक्षता प्रधानाचार्या संतोष सोहू ने की। विशिष्ट अतिथि संगठन जिलाध्यक्ष हेमंत सिंह घोड़ीवारा व जिला संयोजक राहुल जांगिड़ नरहड़ थे। वक्ताओं ने बालिकाओं को शिक्षा, महिला अधिकार व महिला कानून की जानकारी दी तथा कॅरिअर निर्माण के टिप्स बताए।