- Hindi News
- समस्याओं के निस्तारण को देंगे प्राथमिकता : राठौड़
समस्याओं के निस्तारण को देंगे प्राथमिकता : राठौड़
भास्कर न्यूज. चूरू
जिला मुख्यालय पर शनिवार शाम पहुंचे चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कलेक्ट्रेट के बार फरियाद लिए खड़े लोगों की सुनवाई करते हुए कहा कि समस्याओं के पूर्ण निस्तारण को प्राथमिकता दी जाएगी।
चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री ने बार रूम में अभिभाषक संघ की ओर से हुए कार्यक्रम में संघ की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि सभी एडवोकेट मतभेद भुलाकर और राजनीति से ऊपर उठकर निष्ठा के साथ काम करते हुए पीडि़तों की मदद करें। उन्होंने कहा कि कई कानून के सरलीकरण और नए कानून बनाने में भी वकील अहम भूमिका निभाते हुए सुझाव दे। कार्यक्रम में बार के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने भालेरी थाने के अधीन चूरू के गांवों का न्यायिक क्षेत्राधिकार तारानगर न्यायिक मजिस्ट्रेट को दिए जाने से होने वाली परेशानी आदि समस्याओं से अवगत करवाया। बार के पदाधिकारियों व वकीलों ने चिकित्सा मंत्री का अभिनंदन किया।
पीपी एडवोकेट उम्मेदराज सैनी, एपीपी काशीराम शर्मा, एडवोकेट रोशन सिंह राठौड़, गोपाल शर्मा, बजरंग लाल शर्मा, सुशील शर्मा, आनंद बालाण, नरेंद्र सिहाग, हेमंत शर्मा व हेमसिंह शेखावत आदि ने माल्यार्पण किया। इससे पूर्व कलक्ट्रेट पहुंचने पर बड़ी संख्या में चिकित्सा मंत्री का इंतजार कर रहे लोगों ने विभिन्न समस्याओं व विकास कार्यों को लेकर अपनी बात रखी।
राठौड़ ने समस्याओं के समुचित निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस मौके पर चूरू विधानसभा के अलावा तारानगर, सरदारशहर सहित विभिन्न स्थानों से आए लोगों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान का अनुरोध किया। होमगार्ड को नियमित ड्यूटी व पूर्व रा\\\'य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग की।