पूर्व संध्या पर रही समारोह की धूम
भास्कर न्यूज। उदयपुरवाटी.
उपखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 43 जनों को गणतंत्र दिवस सामूहिक समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। राउमावि के खेल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में सुबह 9 बजे झंडारोहण एसडीओ राजेश कुमार करेंगे।
समारोह में निर्वाचन कार्यालय के लिपिक स\\\'जन सिंह, ओमप्रकाश नवल, सूचना सहायक विनोद झाझडिय़ा, व्याख्याता ताराचंद सामोता, प्रिंसीपल अनिता चौधरी, पशु चिकित्सक विकास काला, प्रतीक चौधरी, एबीईईओ जयराम, भू अभिलेख निरीक्षक पूर्ण मल जाखड़, पटवारी जगतसिंह उदयपुरवाटी, सांवर मल गुर्जर नांगल, दलीप चाहर हांसलसर, प्रअ मूलसिंह शेखावत बड़ागांव, अध्यापक मूलचंद सैनी व सुगनीदेवी, विद्यार्थी मित्र भागचंद गुर्जर, स.कर्म. दुर्गाप्रसाद सैनी, दैनिक भास्कर के पत्रकार लक्ष्मणराय सैनी बाघोली, पत्रकार सुमेरसिंह राव, फोटो ग्राफर सुनिल टांक, विकास योगी, जलदाय विभाग के छाजू राम, प्रभुदयाल शर्मा, विवि जेईएन नरेश सैनी, सहायक दुर्गपाल सिंह, रिछपाल, शिक्षा विभाग के विकास शर्मा, किशन राज जाखड़, विद्याधर सैनी, बंशीधर सुरेश भार्गव, पुलिस कांस्टेबल जयपाल व चालक महेश, प्राईवेट ड्राइवर कैलाश सैनी, ग्रामसेवक गोवर्धन सैनी, संजय सैनी, चिकित्सा विभाग के सुमनकंवर, आशिया प्रवीण, एसआई विष्णु वाल्मिकी, भामाशाह बैजनाथ शाह छात्रा सोनिया सैनी व छात्र अजयकुमार वर्मा को सम्मानित किया जाएगा।
खेतड़ी नगर . कॉपर प्रोजेक्ट द्वारा नेहरू मैदान में होने वाले समारोह में केसीसी महाप्रबंधक एके घोष रविवार सुबह नौ बजे ध्वजारोहण करेंगे। समारोह में कस्बे की विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च-पास्ट व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर कॉपर प्रोजेक्ट में आयोजित हिन्दी सप्ताह-2013 के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के 20 विजेताओं को पुरस्कार दिया जाएगा।