पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जागरूकता रैली निकाली

जागरूकता रैली निकाली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवलगढ़. राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शनिवार को पंचायत समिति में कार्यक्रम हुआ। एसडीएम डा. नरेंद्र थोरी ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना। एसडीएम ने नवमतदाताओं को शपथ दिलाई। इस मौके पर एबीईईओ ओपी चोबदार, नायब तहसीलदार ओंकारमल मीणा व जेपी कड़वासरा आदि मौजूद थे। उधर, एसएन स्कूल में एनएसएस की इकाई की ओर से राष्ट्रीय मतदान दिवस मनाया गया।
उदयपुरवाटी. राउमावि के पांचबत्ती भवन में बीएलओ व मतदाताओं को निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर लोकतंत्र के महत्व की जानकारी भी लोगों को दी गई।
एसडीओ राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मतदाताओं को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी ध्यान रखना चाहिए। समारोह को एसडीओ, तहसीलदार राजेंद्रसिंह, प्रिंसीपल ताराचंद सामोता आदि ने संबोधित किया। राजीव गांधी युवा विकास संस्थान कोट की ओर से पंचायत समिति उदयपुरवाटी के सभागार में मतदाता दिवस मनाया गया।
खेतड़ी नगर. राउमावि खेतड़ी नगर में प्राचार्य महेंद्रसिंह भालोठिया के नेतृत्व में मनाया गया। इस दौरान सुंदरसिंह यादव ने मतदाताओं को अपने मत का सही उपयोग करने की शपथ दिलाई।
बिसाऊ. बूथ संख्या 67 जैन सेवा सदन में नपा उपाध्यक्ष डूंगरमल सैनी की अध्यक्षता में एवं बूथ संख्या 68 मौलाना आजाद माध्यमिक स्कूल में सदर मोहम्मद हाजी सालेह मोहम्मद की अध्यक्षता में मतदाता दिवस मनाया गया।
मंडावा. कोलाली गंाव में शहीद सुमेरसिंह राजकीय प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक नरसा राम की अध्यक्षता में हुए समारोह में बीएलओ मूलसिंह शेखावत ने नए मतदाताओं का माल्यार्पण कर स्वागत कर शपथ दिलाते हुए मतदान की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
मुकुंदगढ़ . राष्ट्रीय मतदाता दिवस शनिवार को मनाया गया। इस दौरान मांडासी स्थित राजकीय सरस्वतीदेवी बालिका उ\\\'च माध्यमिक विद्यालय में बीएलओ पवन कुमार, रामावि सांगासी में बीएलओ दामोदरलाल ने नए मतदाताओं का अभिनंदन किया तथा मतदाताओं को जागरूक होकर मतदान करने का आह्वान किया। संस्था प्रधान सुभिता सहित स्टाफ उपस्थित था। इधर राउप्रावि घोड़ीवारा कलां में प्रधानाध्यापक की अध्यक्षता में नए मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। बीएलओ महेंद्रसिंह, पंच राजवीरसिंह, शिशुपाल, पोकरमल सैनी, नौरंगलाल, आसिफ, मुबारक आदि उपस्थित थे।
मलसीसर. राजकीय एलएनटी उ\\\'च माध्यमिक स्कूल में शनिवार को चतुर्थ मतदाता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह एसडीएम रामरतन सौंकरिया के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया ।