पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज जिला स्तर पर होंगे 45 सम्मानित

आज जिला स्तर पर होंगे 45 सम्मानित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. चूरू
जिला स्टेडियम में रविवार को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले 45 व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करेंगे। कलेक्टर रोहित गुप्ता ने बताया कि खेल गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए मोहित चौधरी, बजरंगलाल, ललिता गढ़वाल, अजय कुमार, कविता, विपिन बुडानिया, कुलदीप कस्वा, बबीता रक्षक, निर्मला सुथार व ईना पूनिया को सम्मानित किया जाएगा। बाल वैज्ञानिक कुमारी प्रांजल पारीक, सामाजिक-साहसिक कार्यों व पुलिस-प्रशासन के सहयोग के लिए असलम भाटी, नरेंद्र शर्मा, रामावतार बैरासरिया, हरिशंकर शर्मा, पूर्णमल सोनी को प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। चिकित्सा क्षेत्र में कनिष्ठ लेखाकार कमल कुमार आत्रेय व डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा को सम्मानित किया जाएगा। राजकीय कार्यों के निष्ठापूर्वक निर्वहन पर चूरू एसडीएम बिहारीलाल मीणा, सहायक लेखाधिकारी सुशील सारस्वत, वन रक्षक गोपीचंद शर्मा, दयानंद गढ़वाल, कनिष्ठ लिपिक मुकेश शर्मा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मो. रसीद, डाइट प्राध्यापक सत्यनारायण स्वामी, कैटल गार्ड सोहन राम, चश्रेक जमनाधर शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक बलदेव ढाका, जनसंपर्क कर्मी जसवंत सिंह मेड़तिया, बीदासर तहसीलदार रामसुख गुर्जर, वरिष्ठ लिपिक बुधरमल जांगिड़, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुरेंद्र कुमार शर्मा, पटवारी विनोद कुमार शर्मा, ग्राम सेवक महेश चंद्र लुगरिया, लेखा सहायक चंद्र प्रकाश पारीक, एईएन शुभकरण राहड़, ऑफिस कानूनगो पुरुषोत्तम लाल सैनी, रामधन सिंह, चश्रेक नंदलाल यादव, जमादार समुद्रसिंह, नरेगा एक्सईएन सतेंद्र कुमार जैन, नर्स ग्रेड द्वितीय हरिबाबू मीना, प्रधानाध्यापक प्रताप सिंह नाथावत, भारवाहक चंदादेवी, सहायक लेखाधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा को सम्मानित किया जाएगा।