पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस पर समारोहों की धूम

गणतंत्र दिवस पर समारोहों की धूम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चूरू
जिले में गणतंत्र दिवस पर रविवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। जिले के सभी सरकारी, अर्ध सरकारी कार्यालयों व शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
जिला मुख्यालय पर खेल स्टेडियम में हुए जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि चिकित्सा, स्वास्थ्य, आयुर्वेद व संसदीय कार्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने ध्वजारोहण किया। राठौड़ ने ध्वजारोहण के बाद राजस्थान पुलिस, महिला पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट और गाइड की टुकडिय़ों की परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी ली।
परेड का नेतृत्व आर आई हरिराम जाखड़ ने किया। एडीएम राजेंद्रसिंह कविया ने रा\\\'यपाल का संदेश पढ़ा। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया। समारोह में हरिराम ढाका, सुगनी देवी, सुशील कंवर, गुमानी देवी सहित स्वाधीनता सेनानियों व शहीद वीरांगनाओं का सम्मान किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 45 व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। संपूर्ण स्व\\\'छता कार्यक्रम अंतर्गत बाहरी शौच मुक्त 37 ग्राम पंचायतों के सरपंच व ग्रामसेवकों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। समारोह के दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां व विभिन्न विभागों की झांकियां सभी के आकर्षण का केंद्र रही।
राजकीय बागला उमावि की छात्राओं ने ‘वंदेमातरम’ गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुति से आगाज किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने ‘चिरमी रा डाळा \\\'यार’ लोकगीत पर नृत्य की प्रस्तुति देकर प्रशंसा पाई। माडर्न टीटी कॉलेज की प्रशिक्षु छात्राओं ने गरबा मिक्स पर नृत्य प्रस्तुति दी। लिटिल फ्लॉवर स्कूल के विद्यार्थियों ने मूकाभिनय के जरिए युद्ध के दौरान सेना के जवानों के बुलंद हौसलों को रेखांकित किया। सर्वहितकारिणी पुत्री पाठशाला की ओर से ‘ढोल बाजे’ और सिंहानिया स्कूल की ओर से ‘मेड फॉर इंडिया’ की प्रस्तुति दी गई। समारोह के दौरान कृषि विभाग, जिला उद्योग केंद्र, वन विभाग, महिला व बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग तथा समाज कल्याण विभाग ने संदेश देने वाली झांकियां निकाली गई, जिसमें जिला उद्योग केंद्र की झांकी प्रथम और महिला व बाल विकास विभाग की झांकी दूसरे नंबर पर रही। कार्यक्रम में कलेक्टर रोहित गुप्ता, एसपी राहुल कोटोकी, सीईओ विवेक अरोड़ा, एसडीएम बिहारीलाल मीणा, एएसपी राजकुमार चौधरी, तहसीलदार रामकिशन मीणा, सीएमएचओ डॉ अजय चौधरी, मेजर रामकुमार कस्वा, डीएसपी सुनील कुमार, नगर परिषद के सभापति गोविंद महनसरिया, आयुक्त श्रीगोपाल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, पूर्व प्रधान हरलाल सहारण, साहित्यकार बैजनाथ पंवार, हेमसिंह शेखावत, वासुदेव चावला, सीताराम लुगरिया, दिनेश शर्मा।
संचालन कमल सिंह कोठारी व सरोज हारित ने किया। समारोह से पहले चिकित्सा मंत्री सहित कलेक्टर, एसपी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी व भूतपूर्व सैनिकों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्घांजलि दी। कलेक्टर रोहित गुप्ता ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। जिला परिषद में उप जिला प्रमुख सोहन लाल मेघवाल व सीईओ विवेक अरोड़ा ने ध्वज फहराया। पीआरओ कार्यालय में एडीएम राजेंद्रसिंह कविया, राजकीय डीबी अस्पताल में पीएमओ डॉ. सीएल गहलोत, गढ़ स्थित मातृ शिशु कल्याण केंद्र में प्रभारी डॉ. सुशीला जोशी ने ध्वजारोहण किया।
चूरू भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशीला सहारण चंद्राराम गुरी, भजुहारपुरा के राजकीय उप्रावि में प्रधानाध्यापक दयानंद श्योराण, जसरासर के राजस्थान पब्लिक मावि में हाजी वाजिद खान, मदरसा सैयदना तौकीरउलम में सदर हाजी सादुल खां, सैनी समाज के नवनिर्मित भवन में महात्मा \\\'योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान के जिलाध्यक्ष शिवभगवान तंवर, चूरू के मिलेनियम शिक्षण संस्थान सीसै स्कूल में राजकीय लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके सैनी, जिला मुख्यालय स्थित आदिवासी मीणा छात्रावास में जोधपुर डिस्कॉम के एईएन महेंद्र मीणा, महरावणसर के राजकीय उमावि में वरिष्ठ अध्यापक ओमप्रकाश पूनिया, सिरसला के ललित पब्लिक उप्रावि में राजेंद्र सोनगरा व नरेशसिंह राठौड़, राजकीय पूर्णानंद वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत स्कूल में प्राचार्य राधेश्याम शर्मा व वरिष्ठ अध्यापक प्रतापसिंह, आदर्श छात्रावास में मुख्य अतिथि धर्मपाल कटारिया व अध्यक्षता कर रहे मोहनलाल आर्य, मोहल्ला तेलियान मस्जिद के पास स्थित जिला अंजुमन अल शबाब कार्यालय में जिलाध्यक्ष जमील चौहान, गीतांजली इंटरनेशनल स्कूल में झूमरमल कोठारी ने ध्वजारोहण किया।