जोड़े 26 जनवरी....
भास्कर न्यूज - चूरू.
भालेरी रोड स्थित लॉड्र्स इंटरनेशनल स्कूल में बालकृष्ण राजगढिय़ा ने ध्वजारोहण किया। संस्था निदेशक प्रदीप लहरी, सचिव प्रमोद सगतानी व संस्था प्रधान संजय वर्मा ने विचार व्यक्त किए। ओंकार मेमोरियल चिल्ड्रन एकेडमी में भीमसिंह शेखावत ने व प्रधानाध्यापिका मधुसिंह शेखावत तथा लक्ष्मीपत सिंघानिया एकेडमी में प्रिंसिपल बबीता अग्रवाल व श्रीनिवास ने ध्वजारोहण किया।
सादुलपुर. गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम नगर के सीनियर हायर सैकंडरी स्कूल के खेल मैदान पर हुआ। एसडीएम सुदर्शन सिंह तोमर, विधायक मनोज न्यांगली व चेयरमैन नंदकिशोर मरोदिया ने ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। एसडीएम ने रा\\\'यपाल का संदेश पढ़ा। वंदे मातरम गायन के बाद आयोजित मार्चपास्ट, लेजियम, डंबल एवं पीटी कार्यक्रम में सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कर्मचारियों, अधिकारियों, खिलाडिय़ों एवं विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व एसडीएम ने मिनी सचिवालय, सब जेल, शहीद स्मारक आदि पर, चेयरमैन ने पालिका कार्यालय, प्रधान विमला पूनिया ने पंचायत समिति, थानाधिकारी भागलाराम मीणा ने पुलिसथाना में ध्वजारोहण किया। आरएस मेमोरियल सी. सै. स्कूल में गोपालराम सोलड़ा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में डॉ. कैलाशचंद्र गुप्ता, शंकरलाल प्रजापत व प्रधानाचार्य महावीरसिंह शेखावत ने ध्वजारोहण किया। आदर्श शिक्षण संस्थान चूरू द्वारा संचालित चारों विद्या मंदिरों की ओर से सामूहिक रूप से गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. रामावतार सोनी ने ध्वजारोहण किया। चांदगोठी के सरस्वती विद्या मंदिर में निदेशक स\\\'जनसिंह पूनिया, लंबोर बड़ी के सरस्वती टीटी कालेज में निदेशक मानसिंह राठौड़, आशा देवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में चेयरमैन रामप्रताप पूनिया ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्र\\\'वलित कर ध्वजारोहण किया। मोहता कॉलेज में प्राचार्य प्रो. पीएस राठौड़, मोहता स्कूल में प्राचार्य विनयकुमार तिवाड़ी, लॉड्र्स इंटरनेशनल स्कूल में चेयरमैन प्रवीण लहरी, आइडियल स्कूल में निदेशक अनिल कुमार, प्रेरणा पब्लिक स्कूल में निदेशक सुनील लांबा, बीआरजेडी पब्लिक स्कूल न्यांगल बड़ी में प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने ध्वजारोहण किया। अंजुमन जमियतुल कुरैश शिक्षण संस्थान की ओर से हाफिज अब्दुल हाफिज की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस मनाया गया। देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में देहात अध्यक्ष संजय पूनिया ने ध्वजारोहण किया।