दिन में राहत, शाम को ठंडी हवा
चूरू. दो दिन से सर्दी से कुछ राहत मिली है। लगातार तेज धूप के कारण सर्दी का असर कम हुआ है। दिन के पारे में भी उछाल आया है। सोमवार को दिन में गर्मी का सा मौसम रहा। शाम बाद ठंडी हवा ने सर्दी बढ़ाई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान २५.५ व न्यूनतम तापमान ५.० डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।