किसान मोर्चा का प्रदर्शन 30 को
खेतड़ी. भाजपा किसान मोर्चा किसानों की मांगों को लेकर ३० जनवरी को प्रदेशव्यापी आह्वान जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगा। मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर ने बताया कि जयपुर में हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि गांधीजी की पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालय एवं सात फरवरी को राष्ट्रव्यापी रेल रोको आंदोलन किया जाएगा।