पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज का मौसम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू. केंद्रीय अद्र्धसैनिक बल सेवानिवृत कल्याण समिति के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आमरण अनशन शुरू कर दिया। वक्ताओं ने समिति के 10 सूत्रीय मांग पत्र को पढ़कर सुनाया। समिति के सचिव भरतलाल शर्मा ने बताया कि आंदोलन को लेकर सोमवार को अजय झाझडिय़ा व प्रभुसिंह अनशन पर बैठे।
वकीलों का धरना जारी
चूरू. भालेरी थाना क्षेत्र का पुनर्गठन कर चूरू के गांव स्थानीय थाने में शामिल करने की मांग को लेकर चूरू बार एसोसिएशन के नेतृत्व में वकीलों का विरोध प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। विरोध प्रदर्शन को लेकर संबंधित गांवों के महिला व पुरुष भी सोमवार को धरने पर बैठे।
सरदारशहर. भालेरी थाना के 32 गांवों को सरदारशहर न्यायालय से तारानगर न्यायालय में जोड़े जाने के विरोध में वकीलों का धरना आठवें दिन भी जारी रहा। सचिव नरेश भाटी के नेतृत्व में सीताराम स्वामी, पतराम जाखड़, पुरुषोत्तम स्वामी, लक्ष्मीनारायण स्वामी, राजेंद्र राजपुरोहित आदि धरने पर बैठे।