इंद्रधनुष कार्यक्रम शुरू
नवलगढ़. एसएन महिला कॉलेज में सोमवार से सांस्कृतिक व खेलकूद इंद्रधनुष कार्यक्रम शुरू हुआ। मुख्य अतिथि श्रीलाल अग्रवाल थे। अध्यक्षता प्राचार्य विनोद सैनी ने की। टीटी कॉलेज प्राचार्या तारा सैनी विशिष्ट अतिथि थीं। इस मौके पर कई रंगारंग कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं हुई। संयोजक सुमन सैनी ने आगंतुकों का स्वागत किया और प्रेम सैनी ने आभार जताया।