बीसीएमओ की बाइक चोरी
सूरजगढ़ . ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दयाराम महरिया की बाइक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। डॉ. महरिया ने बताया कि वे गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने पालीराम बृजलाल उमावि में गए थे। स्कूल के बाहर उनकी बाइक खड़ी की थी। समारोह समापन के बाद बाहर आए तो बाइक नहीं मिली। इस संबंध में थाने में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।