पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल के खेल मैदान की सफाई शुरू

स्कूल के खेल मैदान की सफाई शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुरवाटी . राउमावि के खेतुड्या नाला स्थित खेल मैदान में नगर पालिका के सहयोग से सफाई अभियान शुरू किया गया है। सफाई अभियान पूरा होने के बाद अतिक्रमण हटाए जाएंगे। प्रिंसिपल ताराचंद सामोता, पालिका चेयरमैन रामेश्वरलाल सैनी, स्कूल व नगर पालिका का स्टॉफ तथा स्कूली ब\\\'चे जेसीबी लेकर सोमवार को खेल मैदान पर पहुंच गए। पहले दिन बिलायती बबूल व अन्य फालतू झाड़ को साफ किया गया। जेसीबी मौके पर जाने से एक बार ऐसा लगा कि अतिक्रमण हटाया जाएगा, लेकिन बाद में ब\\\'चों को नियंत्रित कर सफाई अभियान ही रखा गया। निर्णय लिया गया कि अतिक्रमियों को नोटिस देकर बाद में कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि स्कूल के खेल मैदान में सरसों की खेती की खबर छपने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। इस दौरान जेईएन अंकित महला, जमादार चौथमल चावरिया, पालिका की सफाई टीम व स्कूल के शशिकुमार मीणा, द्वारकाप्रसाद सैनी आदि मौजूद थे।
- - -