पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूरपुरा की किशोरी सूरत में मिली

सूरपुरा की किशोरी सूरत में मिली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - उदयपुरवाटी
सूरपुरा से सप्ताहभर पहले गायब हुई किशोरी सूरत रेलवे स्टेशन पर पुलिस को बरामद हुई। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
सूत्रों के अनुसार किशोरी के पिता ने दो जनों के खिलाफ भगाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच अधिकारी एएसआई जगदीश सिंह ने काल डिटेल के आधार पर किशोरी से संपर्क कर जानकारी ली। उसके बताए अनुसार सूरत जाने पर किशोरी रेलवे स्टेशन पर ही मिल गई। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह घूमने के लिए गई थी व उसके साथ कोई नहीं था। उसने बताया कि उसके पास मात्र 10 रुपए ही बचे थे, इसलिए घर वापस नहीं जा सकी।पुलिस ने उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। न्यायालय में किशोरी ने अपने माता-पिता के साथ जाने की इ\\\'छा जताई।